बरेली: अप्रैल से कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मांगें पूरी न होने पर बिजली विभाग के अफसरों ने अप्रैल माह से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। कहा है कि अगर उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया तो परिणाम गंभीर होंगे। मंगलवार को भी अधिकारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर एक घंटे का कार्य बहिष्कार करने के …

बरेली, अमृत विचार। मांगें पूरी न होने पर बिजली विभाग के अफसरों ने अप्रैल माह से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। कहा है कि अगर उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया तो परिणाम गंभीर होंगे। मंगलवार को भी अधिकारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर एक घंटे का कार्य बहिष्कार करने के बाद विरोध-प्रदर्शन किया।

पिछले साल अक्टूबर और सितंबर में बिजलीघरों में कोयले संकट का मुख्य कारण कोयला खरीद का समय से भुगतान न कर पाना है। अधिकारियों का कहना है कि जिसके लिए उच्च ऊर्जा प्रबंधन सीधे जिम्मेदार है।

उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव रणजीत चौधरी ने बताया कि ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष और शीर्ष प्रबंधन के तानाशाही रवैये व भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 4, 5 व 6 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यहां पर विकास सिंघल, अशोक कुमार चौरसिया, राजेश शर्मा, पंकज भारती, गौरव शर्मा, अमित गंगवार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: संपत्ति के लिए बेटी ने लगाया था वैश्यावृत्ति कराने का आरेाप

संबंधित समाचार