प्रतापगढ़: आरोपी के घर पर पहुंचा योगी सरकार का बुलडोजर, बदमाश ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक बार फिर योगी सरकार का खौफ देखने को मिला। प्रदेश पुलिस जैसे ही रेप के आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची तो आरोपी अन्ना ने सामने आकर सरेंडर कर दिया। दोषी अन्ना ने पिछले दिनों प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में एक महिला यात्री के साथ रेप किया …

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक बार फिर योगी सरकार का खौफ देखने को मिला। प्रदेश पुलिस जैसे ही रेप के आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची तो आरोपी अन्ना ने सामने आकर सरेंडर कर दिया। दोषी अन्ना ने पिछले दिनों प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में एक महिला यात्री के साथ रेप किया और उसके बाद वहां से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए उसके घर बुलडोजर के साथ पहुंची। पूरे शहर के लोग पुलिस के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।

प्रतापगढ़ पुलिस रविवार की सुबह आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची तो घरवालों में हड़कंप मच गया। रेप आरोपी अन्ना को यह पता चलते ही उसने पुलिस के सामने आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अन्ना को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

पढ़ें-आगरा: 25 मार्च से गंगाजल पाइप लाइन डालने का चलेगा काम, 19 दिन रहेगा रूट डायवर्जन

संबंधित समाचार