सहारनपुर: दबंग ने नशे में युवक के माथे पर तेजाब से बनाया त्रिशूल, पुलिस ने कहा-आरोप झूठे हैं
सहारनपुर। जिले में एक युवक के माथे पर तेजाब से त्रिशुल बना दिया गया। पीड़ित ने बताया कि जब पुलिस से उसने शिकायत की तो आरोपी समझौते का दबाव बनाने लगे। क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी आदेश कुमार परिवार के साथ पुलिस लाइन पहुंचा। उसका कहना है कि उसने कृष्णापुर कालोनी के पास नींव खुदाई …
सहारनपुर। जिले में एक युवक के माथे पर तेजाब से त्रिशुल बना दिया गया। पीड़ित ने बताया कि जब पुलिस से उसने शिकायत की तो आरोपी समझौते का दबाव बनाने लगे।
क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी आदेश कुमार परिवार के साथ पुलिस लाइन पहुंचा। उसका कहना है कि उसने कृष्णापुर कालोनी के पास नींव खुदाई का ठेका लिया था, जहां पर उसके साथ कुछ अन्य युवक भी काम कर रहे थे।
होली वाले दिन यानी 18 मार्च को एक युवक ने उसे बुलाया और कमरे की सफाई करने को कहा। सफाई करते समय उसका पैर लगने से एक युवक का शराब का गिलास गिर गया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और तेजाब से उसके माथे पर त्रिशुल कर बना दिया गया। वहीं, उसके चहरे पर हैप्पी होली भी बना दिया। आदेश का कहना है कि वह किसी तरह से घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस ने मेडिकल कराया।
इस मामले में एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चला आ रहा था और होली वाले दिन सबने साथ बैठ के शराब पी। उसके बाद आपस में रंग लगाया जिसके रिएक्शन से उनके चेहरे पर निशान आए हैं। हमने तीनों का मेडिकल करवाया है।
जांच में एसिड वाली बात नहीं पाई गई है। जांच में यह भी पता लगा कि आदेश ने 10 हज़ार रुपये अपने दोस्तों से उधार ले रखे हैं। पैसे ना देने पड़े उसी के लिए युवक ने इस प्रकार के मिथ्य व झूठे आरोप लगाए हैं और अभी आगे जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 लोग जिंदा जले, 12 के फंसे होने की आशंका
