बहराइच: चरस के साथ महिला तस्कर हुई गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक का इंतजार करते समय आरोपित को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा के ककरी मोड़ के पास एक महिला को 750 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने उप निरीक्षक अमित प्रकाश, निरुपम दूबे, रवि प्रकाश, महिला कांस्टेबल साधना गुप्ता और अंशी तिवारी ने मुखबिर की …

बहराइच। नानपारा के ककरी मोड़ के पास एक महिला को 750 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने उप निरीक्षक अमित प्रकाश, निरुपम दूबे, रवि प्रकाश, महिला कांस्टेबल साधना गुप्ता और अंशी तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर ककरी मोड़ के पास जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान  मंगलवार शाम को नानपारा नगर के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी गुड्डी पत्नी पद्दू उर्फ रईस अहमद को पकड़ा। कोतवाल ने बताया कि महिला के पास 750 ग्राम चरस बरामद हुई है।

महिला को ग्राहक के इंतजार करते समय पकड़ा गया है। महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबकी चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75 हजार रूपए है।

पढ़ें- बहराइच: हिंदू युवा वाहिनी ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, नानपारा विधायक का किया स्वागत

संबंधित समाचार