‘अहीर रेजिमेंट’ की मांग को लेकर प्रोटेस्ट, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगा लंबा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अहीर समुदाय अपनी मांगों के लेकर आज प्रदर्शन कर रहा है। लिहाजा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे NH-48 पर यातायात बाधित है। इसके लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए रूट डायवर्जन किया है। विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया है, जिसके चलते राहगीरों को काफी मुसीबत का …

नई दिल्ली। अहीर समुदाय अपनी मांगों के लेकर आज प्रदर्शन कर रहा है। लिहाजा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे NH-48 पर यातायात बाधित है। इसके लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए रूट डायवर्जन किया है। विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया है, जिसके चलते राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि अहीर रेजिमेंट बनाए जाने की मांग को लेकर समुदाय के सदस्य दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर मार्च निकाल रहे हैं। इसमें खेरकी धौला टोल (गिवो कट) से हीरो होंडा चौक तक मार्च निकाला जाएगा। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे को लेकर पहले ही एक एडवाइजरी जारी की है। बताया गया है कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर 10 घंटे तक ट्रैफिक बाधित रह सकता है। बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रह सकता है।

ये भी पड़ें-

किसानों के गन्ना बकाये के भुगतान के लिये सरकार उचित उपाय करे- संसदीय समिति

संबंधित समाचार