बंगाल के बीरभूम में कुछ लोगों के मारे जाने के संबंध में अब तक 20 लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता/रामपुरहाट। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस हिंसा में आठ लोगों की जान चली गई थी। रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब …

कोलकाता/रामपुरहाट। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस हिंसा में आठ लोगों की जान चली गई थी। रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब एक दर्जन मकानों में आग लगने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गयी। यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई।

तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद रामपुरहाट शहर के बाहरी इलाके में स्थित बोगतुई गांव में कथित तौर पर करीब एक दर्जन मकानों में आग लगा दी गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपने नेता की हत्या के प्रतिशोध में मकानों में आग लगा दी। इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इस मामले में नौ और लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है। हम यह पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं कि क्या इस घटना में और लोग शामिल थे।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुछ आरोपी गांव से भाग गए हैं।

हम उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ ‘‘घटना की प्रकृति’’ के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए क्षतिग्रस्त मकानों की जांच कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) ज्ञानवंत सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

ये भी पढ़ें-

राजस्थान: अलवर में दलित युवक को मंदिर में नाक रगड़ने को मजबूर किया

संबंधित समाचार