अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद उपचुनाव में डिंपल यादव के मैदान में उतरने की चर्चा हुई तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी में सियासी उठा-पटक जारी है। जहां एक तरफ अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, वहीं अब सूत्र के हवाले से खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी डिंपल यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना सकती है। अब इस सीट पर छह महीने के भीतर …

आजमगढ़। यूपी में सियासी उठा-पटक जारी है। जहां एक तरफ अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, वहीं अब सूत्र के हवाले से खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी डिंपल यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना सकती है। अब इस सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव होगा, जिसे लेकर सपा में मंथन का दौर जारी है।

वहीं सूत्रों ने बताया कि जिले के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने डिंपल यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने पर सहमति व्यक्त की थी। इन नेताओं की राय पर अखिलेश ने लोकसभा की सीट छोड़ी थी और अब डिंपल यादव को मैदान में उतारकर अखिलेश डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।

पढ़ें- बीरभूम हिंसा मामले पर विपक्ष पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- ये बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं…

संबंधित समाचार