मुरादाबाद : महान समाजवादी चिंतक थे डॉ लोहिया, जयंती पर सपाइयों ने किया याद
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को महान समाजवादी चिन्तक डॉ राममोहर लोहिया की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा डॉ लोहिया एक महान समाजवादी चिंतक थे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को डॉ लोहिया के सिद्धांत और नीतियों व पद चिन्हों पर चलकर …
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को महान समाजवादी चिन्तक डॉ राममोहर लोहिया की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा डॉ लोहिया एक महान समाजवादी चिंतक थे।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को डॉ लोहिया के सिद्धांत और नीतियों व पद चिन्हों पर चलकर प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने अमर शहीद भगत सिंह को भी याद किया। कहा उन्होंने अपने देश प्रेम और बलिदान से अरुणा की युग युगांतर गाथा लिखने वाले महान क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर आत्मिक नमन किया।
उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विचार गोष्ठी में राजकुमार प्रजापति, आमिर कुरेशी, वेद प्रकाश सैनी, प्रेम बाबू वाल्मीकि, हसनैन अख्तर, अफरोज वारसी, अलका दुबे, रत्ना सैनी, नाग भारती, हसीन जमाल, दुर्गा शर्मा,हिरोशिमा गुप्ता, संजीव चौधरी, वीके सैनी, असलम चौधरी, जिगरी मलिक, नाजिर खान, अक्षय भटनागर, गजन चौधरी, जोगिंदर सिंह ,हिमांशु सैनी, जय कुमार प्रजापति, गजेंद्र सिंह यादव, मशहूर खान, वीर सिंह यादव, महेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
