सुनील ग्रोवर के फैंस के लिये आई गुड न्यूज, फिट होकर काम पर लौटे कॉमेडियन
मुंबई। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि, फैंस की दुआओं का असर हुआ और कॉमेडियन 3 दिन बाद हार्ट सर्जरी कराकर घर आ गए थे। View this post on Instagram A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) बताया जा रहा है कि सुनील अब …
मुंबई। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि, फैंस की दुआओं का असर हुआ और कॉमेडियन 3 दिन बाद हार्ट सर्जरी कराकर घर आ गए थे।
बताया जा रहा है कि सुनील अब पूरी तरह से फिट होकर अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए काम शुरू कर चुके हैं।
रिपोर्ट की मानें तो सुनील सर्जरी के बाद अब काफी फिट हो चुके हैं और हाल ही में उन्होंने एक खास प्रोजेक्ट के लिए ऋषिकेश में शूटिंग शुरू कर दी है। बेहद मेहनत और लगन के साथ एक्टर एक बार फिर अपने काम पर वापस लौट आए हैं।
सुनील ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को धन्यवाद कहते हुए लिखा कि भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया। मेरी चल रही है हीलिंग। आप सब की दुआओं के लिए, कृतज्ञता है मेरी भावना! ठोको ताली!’ इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया था।
पढ़ें- Swatantra Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी के दमदार रोल में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा
