बहराइच: अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म दिवस पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को बांटा फल
बहराइच। अमर शहीद हेमू कालाणी की 99वीं जयंती के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत बहराइच की ओर से मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किया गया। बहराइच में सिंधी समाज के लोगों ने बुधवार को अमर शहीद हेमू कालाणी की जयंती मनाई। समाज के मुताबिक हेमू कालाणी का जन्म 23 मार्च 1923 को आजादी …
बहराइच। अमर शहीद हेमू कालाणी की 99वीं जयंती के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत बहराइच की ओर से मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किया गया।
बहराइच में सिंधी समाज के लोगों ने बुधवार को अमर शहीद हेमू कालाणी की जयंती मनाई। समाज के मुताबिक हेमू कालाणी का जन्म 23 मार्च 1923 को आजादी के पूर्व पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सक्खर जिला में हुआ था। हेमू कालाणी भारत के सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे
21 जनवरी 1943 उनके जन्म दिवस से दो माह पूर्व केवल 19 वर्ष की आयु में अंग्रेजों ने हेमू कालाणी को फांसी देकर मार दिया था। ऐसे में समाज के लोग के साथ देश के लोग शहीद हेमू कालाणी की शहादत को नहीं भूल सकते हैं।
सभी ने जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर सिंधी पंचायत के ओम प्रकाश रूपानी, भगवान दास लखमानी, सुंदर लखमानी, मनीष रूपानी, विशाल रूपानी व प्रथम तलरेजा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-श्रीलंका में भुखमरी, देश छोड़ भारत आ रहे लोग
