मुरादाबाद : शादी के कार्ड छपने के बाद तोड़ दिया रिश्ता, शिकायत
मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी के कार्ड छपने के बाद वर पक्ष ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इंकार करने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। पंचायत के बाद भी जब बात नहीं बनी तो कन्या पक्ष के लोगों ने एसपी देहात से शिकायत की। उन्होंने कुंदरकी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी के कार्ड छपने के बाद वर पक्ष ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इंकार करने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। पंचायत के बाद भी जब बात नहीं बनी तो कन्या पक्ष के लोगों ने एसपी देहात से शिकायत की। उन्होंने कुंदरकी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी भूरे हुसैन ने एसपी देहात विद्या सागर मिश्र को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।
भूरे हुसैन का कहना था कि उसने बेटी का रिश्ता मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर में रहने वाले एक युवक से किया था। छह माह पूर्व रिश्ता पक्का करने के लिए एक कार्यक्रम भी हुआ था, जिसमें करीब ढाई लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद सभी शादी की तैयारियों में जुट गए। वक्त नजदीक आने पर शादी के कार्ड भी छप गए और कई रिश्तेदारों में भी बंट गए।
आरोप है कि इसके बाद वर पक्ष के लोगों ने बुलेरो गाड़ी की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने बारात लाने से साफ इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत में भी बात न बनने पर खर्च वापस मांगा तो आरोपी पक्ष भड़क गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात ने कुंदरकी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पहले दुराचार, फिर की शादी अब मारपीट कर घर से निकाला
