रामपुर : ई-रिक्शा पलटने से मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर /शाहबाद, अमृत विचार। ढकिया मार्ग पर तुरखेड़ा गांव के निकट ई-रिक्शा पलटने से आठ माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां भी घायल हो गई। चालक तेज गति से ई-रिक्शा चला रहा था। रास्ते में अचानक गढ्ढा आने से रिक्शा पलट गया। थाना क्षेत्र के गांव बंदार निवासी नीतू …

रामपुर /शाहबाद, अमृत विचार। ढकिया मार्ग पर तुरखेड़ा गांव के निकट ई-रिक्शा पलटने से आठ माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां भी घायल हो गई। चालक तेज गति से ई-रिक्शा चला रहा था। रास्ते में अचानक गढ्ढा आने से रिक्शा पलट गया।

थाना क्षेत्र के गांव बंदार निवासी नीतू की शादी जनपद मुरादाबाद के थाना छजलैट के कुढ़ा मीरपुर गांव निवासी सतीश के साथ हुई थी।नीतू अपने मायके बंदार में आई हुई थी।बुधवार दोपहर नीतू अपनी बहन पार्वती व आठ माह की बेटी पल्लवी के साथ किसी काम से शाहबाद आ रही थी।रास्ते में तुरखेड़ा गांव के निकट अचानक गढ्ढा आने से रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

रिक्शा पलटने से आठ माह की पल्लवी की रिक्शे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पाकर बच्ची के परिजन भी मौके पर आ गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव को ले गए।

संबंधित समाचार