हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से मूक-बधिर महिला की मौत, मचा कोहराम
हरदोई। घर से शौच को जा रही मूक-बाधिर महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। गांव के बाहर से निकली रेल पटरी पर हुए हादसे की जांच की जा रही है। बताते चलें मल्लावां कोतवाली …
हरदोई। घर से शौच को जा रही मूक-बाधिर महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। गांव के बाहर से निकली रेल पटरी पर हुए हादसे की जांच की जा रही है।
बताते चलें मल्लावां कोतवाली इलाके के बरहौआ निवासी करन की 40 वर्षीय पत्नी मंजू बुधवार की सुबह घर से शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच गांव के बाहर से निकली रेल पटरी पर वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते मंजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घर वालों ने बताया है कि मंजू के पति की कई सालों पहले मौत हो चुकी थी। मंजू तीन बच्चों की मां थी।
मूकबधिर मंजू ने किसी तरह परवरिश करते हुए अपने बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा किया था। बुधवार की सुबह हुए इस हादसे से मंजू के घर कोहराम मच गया। इस बारे में जिस किसी ने भी सुना,वही दौड़ा चला गया। वहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया। गांव के बाहर से निकली रेल पटरी पर हुए इस हादसे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें; हल्द्वानी: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन भी गरजीं नगर निगम की जेसीबी
