आज का राशिफल। 24 मार्च, 2022
मेष आज व्यस्तता के बावजूद आपको परिवार को समय अवश्य देना चाहिए। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत ही अच्छा है। आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है। वृष आज आपके ऊपर काम का दबाव है तो उसे दूसरों …
मेष
आज व्यस्तता के बावजूद आपको परिवार को समय अवश्य देना चाहिए। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत ही अच्छा है। आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है।
वृष
आज आपके ऊपर काम का दबाव है तो उसे दूसरों में बांट दें। आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को धोखा मिलने की संभावना है।
मिथुन
आज जॉब संबंधित इंटरव्यू में आपसे अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं। साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता अवश्य रखें। सन्तान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहने वाला है।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाक़ात होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें।
सिंह
आज दिन की शुरुआत आपके लिए शुभ नहीं है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। मन अशान्त रहने वाला है।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे। लंबी यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी।
तुला
आज शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक संपर्को का आप लाभ उठायेंगे। संतान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे।
वृश्चिक
आज दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यापार में आप काफी व्यस्त रहेंगे। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को सलीके से करें।
धनु
आज दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। घर में अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। धन उधार देने से आपका धन फंस सकता है।
मकर
आज धन की स्थिति काफी मजबूत होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नई स्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में आसानी होगी।
कुंभ
आज प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होने की संभावना है। कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होंगी। घर का माहौल काफी शान्त रहेगा।
मीन
आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने मन की आवाज को सुनें।
