मुरादाबाद : बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट, भाजपा विधायक को दी गोली मारने की धमकी
मुरादाबाद, अमृत विचार। बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट के दौरान आरोपियों ने भाजपा विधायक को ही गोली मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में कटघर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। कटघर कोतवाली क्षेत्र के गुलाबबाड़ी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट के दौरान आरोपियों ने भाजपा विधायक को ही गोली मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में कटघर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
कटघर कोतवाली क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी विशाल ठाकुर बजरंग दल कटघर प्रखंड के सहसंयोजक हैं। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ सुरज नगर में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान शरद वर्मा पुत्र पवन वर्मा और राजू सिखावत अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर शरद और राजू की विशाल तथा उनके साथियों से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान विशाल के गले में पड़ी सोने की चेन भी टूट गई।
आरोपियों ने विशाल ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान राजू, शरद और उनके एक साथी ने भाजपा विधायक रितेश गुप्ता को गोली मारने की धमकी भी दी। मामला विधायक तक पहुंचा तो उन्होंने कटघर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा। तब विशाल ठाकुर की तहरीर पर कटघर पुलिस ने शरद वर्मा और राजू सिखावत तथा एक अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
