मुरादाबाद : होली मिलन के साथ ही शहीदों को किया याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से मंडल कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां पदाधिकारियों ने सभी को होली की बधाई दी तो वहीं मोमबत्ती जलाकर अमर बलिदानियों को नमन किया। गीतकारों ने उनके सम्मान में रचनाएं सुनाई। मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पहले शहीदों को नमन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से मंडल कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां पदाधिकारियों ने सभी को होली की बधाई दी तो वहीं मोमबत्ती जलाकर अमर बलिदानियों को नमन किया। गीतकारों ने उनके सम्मान में रचनाएं सुनाई।

मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पहले शहीदों को नमन करने के साथ हुई। नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक जयराज तोमर व कमांडेंट होमगार्ड मनोज कुमार बघेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया। उनके गौरवशाली शौर्य के संबंध में जानकारी दी। वरिष्ठ कवि फक्कड़ मुरादाबादी समेत अन्य कवियों ने शहीदों की शान में रचनाएं सुनाई।

साथ ही कहा कि देशवासी तीनों के बलिदान को कभी भूल नहीं सकते। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। साथ ही कोरोना काल के दौरान प्रशासन का सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर सतीश कुमार, मोहम्मद खालिद, एडवोकेट विचित्र शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, अनुज गुप्ता ,केके गुप्ता, शरीफ अहमद, नरेश कुमार शर्मा, डा. पूनम बंसल, सुभाष जैन, असरार हुसैन अंसारी और संजीव खन्ना आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :- मुरादाबाद: किशोरियों को सिखाया स्ट्रॉबेरी से जैम और ड्रिंक बनाना

संबंधित समाचार