जौनपुर: जबरदस्ती अवैध संबंध बनाना पड़ा भारी, ऐसे रची गई दरिंदे की मौत की प्लानिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। 20 मार्च को जिले में खेत से 42 साल के बृजेश पटेल का अधजला शव बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया। इस मामले चार आरोपी बृजेश का कर्मचारी मनीष, उसका मित्र दीपू एवं जीजा नितिन और मनीष की बहन शामिल हैं। आईजी के सत्यनारायण …

जौनपुर। 20 मार्च को जिले में खेत से 42 साल के बृजेश पटेल का अधजला शव बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया। इस मामले चार आरोपी बृजेश का कर्मचारी मनीष, उसका मित्र दीपू एवं जीजा नितिन और मनीष की बहन शामिल हैं।

आईजी के सत्यनारायण ने बताया कि बृजेश का संबंध लॉन में काम करने वाले चौबेपुर के खटौना निवासी मनीष पाल की बहन से था। इससे नाराज मनीष ने अपने दोस्त दीपू की मदद से बृजेश की हत्या की योजना बनाई। कार में वारदात को अंजाम देते समय मनीष की बहन और बहनोई नितिन भी साथ में थे।

आईजी के मुताबिक मृतक शराब और शबाब का शौकिन था।जब वह शराब पीता था वह अपने कर्मचारी मनीष पाल के बहन के ससुराल पहुंच जाता था। अवैध संबंध जबरदस्ती बनाता था। इसी तरह घटना वाली रात भी वह अपने मैरेज हाल पर जमकर शराब पिया और मुर्गा खाने के बाद घर से अपनी कार लेकर सीधे अपने कर्मचारी के बहन घर पहुंच गया।

उसके जीजा से कहा कि आप अपने घर में रहे ये मेरे साथ जाएगी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो बहन अपने भाई को पूरी घटना की जानकारी दिया तो भाई अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंच गया। मालिक और कर्मचारी के बीच गाली गलौज हुआ। इसी बीच कर्मचारी ने कार में रखी एक लोहे की राड से बृजेश के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

पढ़ें- बहराइच: भवनियापुर गांव में भारी मात्रा में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में दिखा रोष

 

संबंधित समाचार