अलीगढ़: RSS प्रचारक ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ की बैठक, कहा- BJP ने नहीं बनाई ‘द कश्मीर फाइल्स’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। RSS प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने आज अलीगढ़  में मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक में कई बातें कहीं। आपको बतादें कि इंद्रेश कुमार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय AMU के वाइस चांसलर तारिक मंसूर के बेटे के वलीमे में शिरकत करने अलीगढ़ आए थे। ‘द कश्मीर फाइल्स फिल्म’ को लेकर इंद्रेश कुमार ने कहा …

अलीगढ़। RSS प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने आज अलीगढ़  में मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक में कई बातें कहीं। आपको बतादें कि इंद्रेश कुमार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय AMU के वाइस चांसलर तारिक मंसूर के बेटे के वलीमे में शिरकत करने अलीगढ़ आए थे।

‘द कश्मीर फाइल्स फिल्म’ को लेकर इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस देश के अंदर समय-समय पर कट्टरपंथी ताकतें कोशिश करती हैं कि देश की एकता को तार-तार किया जाए। इसलिए कश्मीर फाइल्स फिल्म सबक दे रही है कि कुछ चंद लोगों ने इंसानियत का कत्लेआम किया था।

किसी दूसरे धर्म के मजहब के ऊपर हमला होना, उनके पूजा स्थलों को तोड़ा जाना निंदनीय अपराध है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए और फिर जोश में आकर कत्लेआम करना, यह तो राक्षसी कृत्य है। हम ऐसे कृत्यों की घोर निंदा करते हैं।

BJP ने नहीं है फिल्म बनाई: इंद्रेश

कश्मीर फाइल्स फ़िल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भाजपा पर लग रहे आरोपों पर इंद्रेश कुमार ने कहा है कि यह फ़िल्म भारतीय जनता पार्टी BJP ने नहीं बनाई है। जो लोग बेबुनियाद प्रश्न खड़ा कर रहे हैं, वह इससे बाज आएं। वह अब कश्मीर को जन्नत बनने दें, उसको जहन्नम से निकालने में मदद करें। उन्होंने कश्मीर की बर्बादी का इतिहास लिखा है, सारी दुनिया जानती है।

पूरे विश्व को स्वीकार करता है भारत

इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत ऐसा देश है जो पूरे विश्व को स्वीकार करने के साथ साथ सम्मान भी देता है। यहां पर दुनिया भर के अलग-अलग जाति-धर्म के लोग रहते हैं। भारत ही एकमात्र देश है, जो सब धर्मों को भी स्वीकार करता है और यह कहता है कि सब का सम्मान करो। उन्होंने कहा कि हम भले ही अलग-अलग जाति, मजहब और दल के लोग हैं लेकिन भारत हमें जोड़ता है। इसलिए देश प्रेम का जज्बा हमेशा दिल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसान की पहचान उसके किरदार से होती है। किरदार अच्छा होगा तो अच्छा इंसान होगा।

फूट डालकर किया बंटवारा

इंद्रेश कुमार ने कहा कि बिना किसी धर्म की निंदा करें अपने-अपने धर्म पर चलना चाहिए। आतंक किसी समस्या का समाधान नहीं होता है। यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने कहा कि हमने इंटरनेशनल कम्युनिटी से आग्रह किया है कि इस जंग को रोकने का दवाब बनाया जाए। निर्मला सीतारमण के आरोप पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि अंग्रेज पूरी कोशिश में था कि हिंदुस्तान को बांटा जाए। अंत में अंग्रेजों को पंडित नेहरू और कांग्रेस ऐसे मिले, उधर मोहम्मद अली जिन्ना और मुस्लिम लीग ऐसे मिले। इन दो के आधार पर देश में फूट डालकर उन्होंने बंटवारा कर दिया।

 

संबंधित समाचार