रायबरेली: हाईस्कूल की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया फर्जी छात्र, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन परीक्षा दे रहे एक फर्जी छात्र को पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिले के छतोह ब्लाक क्षेत्र के श्रीलखन शुक्ल इण्टर कालेज मनोहर नगर परैया नमकसार में परीक्षा देते फर्जी छात्र को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ कर नसीराबाद पुलिस को सौपा …

रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन परीक्षा दे रहे एक फर्जी छात्र को पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिले के छतोह ब्लाक क्षेत्र के श्रीलखन शुक्ल इण्टर कालेज मनोहर नगर परैया नमकसार में परीक्षा देते फर्जी छात्र को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ कर नसीराबाद पुलिस को सौपा है।

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल  हिन्दी का पेपर देते हुए विद्यालय के कक्ष निरीक्षक मान सिंह ने फर्जी छात्र को पकड़ा है। बताया जाता है कि छात्र अजीत कुमार की हरकत देख शक होने पर कक्ष निरीक्षक ने छात्र का प्रवेश पत्र से मिलान किया तो परीक्षा दे रहे युवक की पहचान प्रवेश पत्र में लगी फोटो से भिन्न था। इसकी गहनता से जांच की तो पता चला की छात्र जीतेन्द्र कुमार की जगह अजीत कुमार परीक्षा दे रहा है।

कक्ष निरीक्षक ने युवक को पकड़ कर नसीराबाद पुलिस को सौपा है।केन्द्र व्यवस्थापक रिचा शुक्ला ने युवक के खिलाफ नसीराबाद थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दयानन्द तिवारी ने बताया कि विद्यालय के कक्ष निरीक्षक द्वारा फर्जी छात्र को दूसरे का पेपर देते पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष को कहा गया है।

पढ़ें- बहराइच: गो आश्रय स्थल में प्यास से तड़प रहे थे गोवंश, डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम ने भरवाया पानी

संबंधित समाचार