वाराणसी: बाहुबली बृजेश सिंह ने वापस लिया नामांकन, मैदान में अब बचे केवल तीन प्रत्याशी
वाराणसी। जिले में में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव से बाहुबली ब़ृजेश सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है। हालांकि उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटी हैं। अब केवल 3 प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे पहले …
वाराणसी। जिले में में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव से बाहुबली ब़ृजेश सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है। हालांकि उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटी हैं। अब केवल 3 प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे पहले लोक दल के प्रत्याशी जयराम पांडेय का पर्चा जांच के दौरान खारिज कर दिया गया था।
बता दें कि वाराणसी के सेंट्रल जेल में बंद बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण लगातार ने दूसरी बार निर्दल प्रत्याशी के तौर पर्चा भरा था। 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह को भाजपा ने समर्थन दिया था।
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में कुल 4949 मतदाता हैं। जिसमें वाराणसी में 1875, चंदौली में 1720 व भदोही में 1354 मतदाता हैं। वाराणसी में 11, चंदौली में 9 व भदोही में 6 सहित कुल 26 बूथ बनाए गए हैं।
पढ़ें- पीलीभीत: कटकवारा गांव का प्रधान निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
