बरेली: शिक्षिका से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बिना मुकदमा दर्ज किए ही आरोपी शिक्षक को दे दी क्लीन चिट! फरीदपुर इंस्पेक्टर बोले- मामला छेड़छाड़ का है ही नहीं, सिर्फ मारपीट का है…
बरेली, अमृत विचार। भुता ब्लॉक के एक कम्पोजिट स्कूल में हुई शिक्षिका से छेड़छाड़ मामले में फरीदपुर पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हैरत की बात है कि फरीदपुर इंस्पेक्टर राजकुमार ने मामले में आरोपी शिक्षक को बिना मुकदमा दर्ज किए ही क्लीन चिट दे दी है। कहा है कि यह मामला …
बरेली, अमृत विचार। भुता ब्लॉक के एक कम्पोजिट स्कूल में हुई शिक्षिका से छेड़छाड़ मामले में फरीदपुर पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हैरत की बात है कि फरीदपुर इंस्पेक्टर राजकुमार ने मामले में आरोपी शिक्षक को बिना मुकदमा दर्ज किए ही क्लीन चिट दे दी है। कहा है कि यह मामला छेड़छाड़ का है ही नहीं, बल्कि केवल मारपीट का मामला है। जबकि शिक्षिका का कहना है कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। इतना ही नहीं, शिक्षिका के अन्य साथियों ने भी आरोपी शिक्षक पर पहले इस तरह की हरकतें करने का आरोप लगाया है। मगर पुलिस इस मामले में मुकदमा लिखने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी भी व्यक्ति पर झूठा मुकदमा नहीं लिखा जाना चाहिए।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, भुता थाना क्षेत्र के एक कंपोजिट स्कूल की शिक्षिका के साथ बुधवार को साथी शिक्षक ने अश्लीलता की। शिक्षिका को भंडार कक्ष में पकड़कर खींचने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया, तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट कर दी। जब यह जानकारी अन्य शिक्षिकाओं को हुई तो वह भी उसके खिलाफ लामबंद हो गए। उसी बीच दूसरे स्कूल में तैनात पीड़ित शिक्षिका के पति भी स्कूल पहुंच गए। पीड़िता का आरोप है कि जिसके बाद आरोपी शिक्षक ने उनके पति के साथ भी मारपीट की थी। मामले में शिक्षक के खिलाफ फरीदपुर थाना में तहरीर दी गई। मगर इंस्पेक्टर राजकुमार ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बिना मुकदमा दर्ज करे ही कह दिया कि यह मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि मारपीट का है।
बीएसए शिक्षक को कर चुके है निलंबित
हालांकि इस मामले की सूचना मिलते ही बीएसए विनय कुमार ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उस पर जांच भी बैठा दी है। मगर पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों को शाम के लिए थाने बुलाया है।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: सिविल लाइंस में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
