विधायक दल की बैठक में सुरेश खन्ना लाएंगे योगी के नाम का प्रस्ताव, लोकभवन पहुंचने लगे भाजपा गठबंधन के विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 37 वर्ष बाद सूबे में किसी एक दल की सरकार की लगातार दूसरी बार ताजपोशी होगी। ऐसे भाजपा योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा तथा सहयोगी दल के विधायक लोकभवन …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 37 वर्ष बाद सूबे में किसी एक दल की सरकार की लगातार दूसरी बार ताजपोशी होगी। ऐसे भाजपा योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा तथा सहयोगी दल के विधायक लोकभवन में एकत्र हो रहे हैं। जहां योगी आदित्यनाथ को विधायक दल नेता चुना जाना है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक सुरेश खन्ना विधानमंडल दल के समक्ष उनके नाम का प्रस्ताव लाएंगे। सुरेश खन्ना और चार अन्य मंत्रियों को यह जिम्मेदारी दी गई है। विधायक दल की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उनके नाम के प्रस्तावक की प्रक्रिया में 15 वरिष्ठ विधायक शामिल होंगे।

उनके नाम का प्रस्ताव आने के बाद सर्वसम्मति से चयन होगा। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के नेता चुने जाने की प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया के बाद गृहमंत्री अमित शाह का संक्षिप्त भाषण भी होगा। प्रस्ताव और दस्तखत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के साथ राज्यपाल को नेता बनाए जाने का पत्र सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें:-गुरु रंधावा और ज़ाहरा खान का नया ट्रैक ‘तेरा साथ हो’ रिलीज

संबंधित समाचार