प्रयागराज: प्रेम प्रसंग से दुखी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
प्रयागराज। प्रयागराज के कर्नलगंज में रहने वाले शोध छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका हास्टल में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि संजय मूलत: बांदा के बबेरू थानाक्षेत्र के रहने …
प्रयागराज। प्रयागराज के कर्नलगंज में रहने वाले शोध छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका हास्टल में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि संजय मूलत: बांदा के बबेरू थानाक्षेत्र के रहने वाले थे। वो पलानी गांव में रहते थे। वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए करने के बाद जौनपुर के प्राचीन इतिहास विभाग में शोध की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि वो प्रेम प्रसंग से काफी दिनों से परेशान थे जिसके कारण संजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: विधायक दल की बैठक में सुरेश खन्ना लाएंगे योगी के नाम का प्रस्ताव, लोकभवन पहुंचने लगे भाजपा गठबंधन के विधायक
