अयोध्या: मार्च में हो रहा मई-जून का अहसास, चिलचिलाती धूप से लोग हुए बेहाल
अयोध्या। चिलचिलाती धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। मार्च महीने में ही मई-जून का अहसास होने लगा है। दोपहर में तेज धूप और पछुआ हवा होने के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शिकंजी व गन्ने के जूस की दुकानों पर लोगों को देखा गया। धूप से चेहरे को बचने के लिए लोग तरह-तरह के …
अयोध्या। चिलचिलाती धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। मार्च महीने में ही मई-जून का अहसास होने लगा है। दोपहर में तेज धूप और पछुआ हवा होने के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शिकंजी व गन्ने के जूस की दुकानों पर लोगों को देखा गया। धूप से चेहरे को बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते दिखे। किसी ने गमछा डाल रखा तो कोई हेलमेट लगाए दिखा। मौसम वैज्ञानिकों ने चेता दिया है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी और बढ़ जाएगी।
गुरुवार को जनपद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बंदी होने की वजह से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। गन्ने का रस व बेल का शरबत बेचने वालों की चांदी रही। गर्मी के कारण कूलर व एसी के बाजार भी चढ़ गया है। खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। चौक के व्यापारी दुर्गेश ने बताया कि 4 से 12 हजार रुपये तक के कूलर उनके यहां आए हैं। अभी कूलर की खरीदारी अधिक हो रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन प्रशांत द्विवेदी ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने की सलाह दी है।
गर्मी में इन चीजों का करें सेवन
– विटामिन सी वाले आहार नींबू, संतरा व शर्बत बनाकर पीएं। फल व हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
– ज्यादा तेल मसाला खाने से बचें
– पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
– सत्तू और नींबू को ठंडे पानी में घोल कर शर्बत बना कर पीएं।
– तिल के बीजों को पानी में भिगो लें और फिर इस पानी को छान कर पीने से काफी फायदा मिलता है। इससे शरीर ठंडा रहता है और लू लगने का खतरा कम रहता है।
– पुदीने का रस या फिर पुदीने की चटनी खाएं।
पढ़ें-आगरा: तेज धूप ने फीकी की ताज महोत्सव की रौनक, पर्यटकों की संख्या में आई कमी
