शाहजहांपुर में सिपाही ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। पुलिस लाइंस में तैनात 45 वर्षीय सिपाही श्यामवीर सिंह ने गुरुवार की सुबह कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबिल श्यामवीर ओसीएफ कॉलोनी में किराए के घर में रहते थे, वहीं लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। उसका शव क्वार्टर में पड़ा मिला है। घटना के बाद पुलिस ने शव का …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। पुलिस लाइंस में तैनात 45 वर्षीय सिपाही श्यामवीर सिंह ने गुरुवार की सुबह कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबिल श्यामवीर ओसीएफ कॉलोनी में किराए के घर में रहते थे, वहीं लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। उसका शव क्वार्टर में पड़ा मिला है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार वाले शव को कासगंज ले गए हैं।

थाना सदर बाजार क्षेत्र में ओसीएफ कॉलोनी निवासी श्यामवीर सिंह जनपद कासगंज के थाना व कस्बा अशोकनगर निवासी थे। इन दिनों पत्नी मंजू अपने बच्चों के साथ कासगंज गईं थीं। पत्नी मंजू ने बताया कि घर में काम करने वाली ने बताया कि श्यामवीर दो दिनों से कमरा नहीं खोल रहे हैं। इस पर वह गुरुवार की सुबह यहां आईं।

बताती हैं कि पति काफी परेशान और बीमार थे। छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन छुट्टी नहीं मिली। श्यामवीर ने पत्नी से भी झगड़ा किया। इसी दौरान उन्होंने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीओ सरवणन टी ने बताया कि वह पिछले कई दिन से ड्यटी से नदारद बताये जा रहे थे।

बृहस्पतिवार सुबह श्यामवीर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उनका शव क्वार्टर में पड़ा मिला। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सीओ ने बताया कि श्यामवीर कई दिनों से लगातार शराब पी रहे थे। अवसाद में आकर उसने खुद को गोली मार ली।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: बैंक अधिकारियों की गैरहाजिरी पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

संबंधित समाचार