अमित शाह जी जय श्री राम, योगी जी जय श्री राम के नारों से गूंजा भाजपा मुख्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आज गुरुवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से ठीक पहले करीब 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह… जय श्री राम, योगी जी… जय श्री राम के नारे लगाकर केंद्रीय मंत्री …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आज गुरुवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से ठीक पहले करीब 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह… जय श्री राम, योगी जी… जय श्री राम के नारे लगाकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत।

भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक में अमित शाह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक दयाशंकर सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। अमित शाह की एक झलक पाने के लिए भाजपा कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता दोपहर से ही खड़े रहे।

इस दौरान कई विधायक अपने अपने क्षेत्रों से समर्थकों के साथ बीजेपी दफ्तर पहुंचते रहे। करीब एक घंटे तक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में चली बैठक के बाद बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह लोक भवन के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:-इमरान हाशमी ने फिल्म ‘सेल्फी’ के सेट पर मनाया अपना जन्मदिन, अक्षय कुमार भी हुए जश्न में शामिल

संबंधित समाचार