हरदोई: शाहाबाद में चोरों ने की थी लाखों की लूट, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि मुठभेड़ में दबोचे गए इन्ही शातिर लुटेरों ने लगभग नौ महीने पहले शाहाबाद कोतवाली के भदासी रोड पर बाइक सवार दो लोगों के साथ इसी तरह की लूट की वारदात अंजाम दी थी। शाहाबाद के ही युवक की रैकी पर बाइक सवारों से रुपयों से भरा बैग …

हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि मुठभेड़ में दबोचे गए इन्ही शातिर लुटेरों ने लगभग नौ महीने पहले शाहाबाद कोतवाली के भदासी रोड पर बाइक सवार दो लोगों के साथ इसी तरह की लूट की वारदात अंजाम दी थी।

शाहाबाद के ही युवक की रैकी पर बाइक सवारों से रुपयों से भरा बैग लूटा था। जिसमें 1,32000 रुपए की नगदी और टैबलेट थी। लुटेरों ने पुलिस को बताया कि रुपयों में बराबर का बंटवारा हो गया था। जबकि टैबलेट रैकी करने वाले युवक को दे दी गई थी। इस वारदात की रिपोर्ट शाहाबाद कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: गालीगलौज से मना करने पर घर में घुसकर पीटा

संबंधित समाचार