मुरादाबाद : 18.98 लाख से अधिक के बकाए में फोर्ड शोरूम, स्टेट बैंक व केजीके कालेज कुर्क
मुरादाबाद, अमृत विचार। 18,98,198 रुपये के बकाएदार दो प्रतिष्ठान पर गुरुवार को नगर निगम के कर अनुभाग की टीम ने कुर्की और प्रतिष्ठान के अटैचमेंट की कार्रवाई की। इससे अन्य बड़े बकाएदारों में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचने पर बकाएदारों ने अपनी सफाई पेश करनी चाही, लेकिन टीम ने सख्ती से कार्रवाई की। मुख्य …
मुरादाबाद, अमृत विचार। 18,98,198 रुपये के बकाएदार दो प्रतिष्ठान पर गुरुवार को नगर निगम के कर अनुभाग की टीम ने कुर्की और प्रतिष्ठान के अटैचमेंट की कार्रवाई की। इससे अन्य बड़े बकाएदारों में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचने पर बकाएदारों ने अपनी सफाई पेश करनी चाही, लेकिन टीम ने सख्ती से कार्रवाई की।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। सबसे पहले टीम लाकड़ी फाजलपुर स्थित गाड़ी के शोरूम वीनस फोर्ड के स्वामी शकील अहमद के प्रतिष्ठान पर पहुंची। इस प्रतिष्ठान पर 10 लाख 36 हजार 944 रूपये की धनराशि बाकी थी। जिसे जमा न करने के चलते कुर्की की कारवाई की गई। वहीं टीम ने रामतलैया स्थित गोपीनाथ खन्ना (स्टेट बैंक केजीके कालेज) के वहां पहुंची।
कालेज और बैंक संचालन में व्यवसायिक भवन पर निगम का 17 लाख 22 हजार 509 रुपये बकाया था। जिसमें से आठ लाख 61 हजार 255 रुपये ही जमा किया गया था। शेष रकम जमा न करने के चलते इस पर कारवाई की गई। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि इन दोनों प्रतिष्ठान पर निगम का 37,99,453 रुपये बकाया था। जिसमें से 19,01,255 रुपये जमा किया गया था।
शेष 18 लाख 98 हजार 198 रुपये बकाया न जमा करने के चलते कुर्की व प्रतिष्ठान अटैचमेंट की कारवाई की गई है। इस दौरान टीम में कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, साहब सिंह, मंगल सिंह पापड़ा, मोहम्मद सुबहान, उपेंद्र कुमार शर्मा, मयंक चौधरी, मोहित चौहान, आसिफ सादाब आदि उपस्थित थे।
