बाराबंकी: पेट्रोल लेने जा रहे हैं कर्मचारियों पर मधुमक्खियों का हमला, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर तैनात दो कर्मचारी बाइक से पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए दोनों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने एक कर्मी को मृत …

बाराबंकी। नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर तैनात दो कर्मचारी बाइक से पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए दोनों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने एक कर्मी को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे कर्मी का इलाज सीएससी पर चल रहा है।

फतेहपुर नगर पंचायत में मिरदाहि मोहल्ला निवासी मोहम्मद मुमताज 30 साल व ब्राम्हणी टोला निवासी मुनव्वर 28 साल आउटसोर्सिंग पर काम करते थे। गुरुवार को मुमताज की बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण दोनों एक दूसरी बाइक से पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे। वही ईदगाह मार्ग पर यशोदा बाग के पास मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। दोनों युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें किसी तरह मधुमक्खियों से बचाया।

और आनन-फानन में उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मुमताज को मृत घोषित कर दिया। वही मुनव्वर को सीएससी पर उपचार के लिए भेज दिया है जहां उसका उपचार चिकित्सा द्वारा किया जा रहा है। अचानक हुई मुमताज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें-पीलीभीत: हाथियों को लाने कि राह में रोड़ा बनी आचार संहिता, टेंडर लटका

संबंधित समाचार