बाराबंकी: झूलते बिजली के तारों की चपेट में आया मिक्सर मशीन ट्रक, जलकर हुआ राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र के अद्रा गांव के बहार से निकली हाईटेशन लाइट के झूलते तारो से गुरुवार को एक मिक्सर मशीन उसकी चपेट में आ गयी उसपर बैठा चालक किसी प्रकार कूद कर अपनी जान बचाई और गाड़ी पूरी तरह से जल गई मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद करवा कर  कड़ी …

बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र के अद्रा गांव के बहार से निकली हाईटेशन लाइट के झूलते तारो से गुरुवार को एक मिक्सर मशीन उसकी चपेट में आ गयी उसपर बैठा चालक किसी प्रकार कूद कर अपनी जान बचाई और गाड़ी पूरी तरह से जल गई मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद करवा कर  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बाराबंकी निवासी महमूद अपनी मिक्सर मशीन से अद्रा गांव में सड़क बनाने वाली सामग्री लेकर गांव में जा रहा था तभी गांव के बहार से निकली ग्यारह हजार की लाइन के झूलते तारो से उसकी गाड़ी टकरा गई और तेज से गाड़ी में में आग लग गई।गाड़ी पर बैठा चालक किसी प्रकार गाड़ी से कूद कर निकला चालक भी इस करंट की चपेट में आने से मामूली झुलस गया है। गाड़ी जलती देख गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए मिक्सर मशीन में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी जबतक बिजली सप्लाई बंद की जाती गाड़ी पूरी तरह से झुलस गई थी।

यह भी पढ़ें; बहराइच: क्षय दिवस के मौके पर 1500 टीबी रोगियों को अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने लिया गोद

संबंधित समाचार