सीतापुर: पुलिस पर कुख्यात अपराधी ने झोंका फायर, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोली/सीतापुर। जिला बदर चल रहे 25 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश अंबरीश का गुरुवार को महोली कोतवाली इलाके में ही पुलिस से सामना हो गया। पुलिस भी अंबरीश की तलाश में थी। पुलिस को देखकर हिस्ट्रीशीटर अंबरीश ने पुलिस पर गोलियां चला दी और भागने लगा। जवाब में पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए …

महोली/सीतापुर। जिला बदर चल रहे 25 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश अंबरीश का गुरुवार को महोली कोतवाली इलाके में ही पुलिस से सामना हो गया। पुलिस भी अंबरीश की तलाश में थी। पुलिस को देखकर हिस्ट्रीशीटर अंबरीश ने पुलिस पर गोलियां चला दी और भागने लगा। जवाब में पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए फायरिंग की, जिससे गोली लगने के कारण अंबरीश गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर गया। उसके गिरते हुए पुलिस ने दबोच लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया है।

महोली पुलिस के मुताबिक कोतवाली इलाके के बड़ागांव निवासी शातिर बदमाश अंबरीश पुत्र सतीश थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसे जिला बदर किया गया था। उसके खिलाफ महोली थाने में पंद्रह आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी थे और उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली थी, कि शातिर अंबरीश जिला बदर होने के बाद भी थाना क्षेत्र में ही सक्रिय है। जिसके चलते पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पता चला कि अंबरीश थाना क्षेत्र में ही पाल्हापुर से इनायतनगर मार्ग पर जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर दी।

खुद की घेराबंदी होते देख शातिर अंबरीश स्थित को भांप गया और उसने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक गोली अंबरीश के पांव में जा लगी। जिससे वह जख्मी होकर मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। जख्मी अंबरीश को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 04 अदद खोखा व जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद की है।

अंबरीश ने पुलिस पर चलाई गोली: एएसपी

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली की वांछित कुख्यात अपराधी अंबरीश अपने गांव बड़ागांव में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी। वहां से अंबरीश भाग निकला। बाद में पता चला कि अंबरीश अपने भाई की बाइक से भाग निकला है। इस पर पुलिस ने पीछा किया। उन्होंने बताया कि अंबरीश ने पुन: बाइक से उतर पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर की। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अंबरीश वांछित चल रहा था। वह थाने का मजारिया हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें:-योगी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अयोध्या के संतो को भी किया गया शामिल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात