अमरोहा: दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल
हसनपुर, अमृत विचार। मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। लाठी-डंडे चलने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में दोनों ओर से 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की …
हसनपुर, अमृत विचार। मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। लाठी-डंडे चलने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में दोनों ओर से 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
गुरुवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करन खाल में दो पक्षों में विवाद होने के कारण झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष रोहतास का कहना है उसका पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक ओम प्रकाश की दुकान के सामने खड़े पेड़ से शहतूत तोड़ने लगा।
इस बात को लेकर ओमप्रकाश ने अभिषेक को डांट दिया और झगड़ा हो गया, जबकि दूसरा पक्ष ओमप्रकाश का कहना है कि उसकी दुकान के सामने खड़े शहतूत के पेड़ को रोहतास पक्ष द्वारा काटा जा रहा था, मना करने के कारण उन्होंने मारपीट की। मारपीट में प्रथम पक्ष की ओर से नरेश, रोहतास, प्रेम देव, शिवचरण, मोनू और दूसरे पक्ष की ओर से ओमप्रकाश, अजय, मीरा, अकाश एवं विजय घायल हो गए। दोनों पक्ष घायलों के साथ हसनपुर कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे।
कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
