सीतापुर: दबंगों ने कोटेदार व उसके परिवार को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमलापुर/सीतापुर। थाना कमलापुर इलाके के ग्राम चपरुआ में कुछ दबंगों ने कोटेदार व उसके परिवार पर हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने थाने में दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। कुछ दबंग …

कमलापुर/सीतापुर। थाना कमलापुर इलाके के ग्राम चपरुआ में कुछ दबंगों ने कोटेदार व उसके परिवार पर हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने थाने में दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। कुछ दबंग किस्म के लोगों ने रामसेवक कोटेदार पर जानलेवा हमला कर दिया।

ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने लगे। हमला होते देख उसकी पत्नी अपने पति को बचाने गई, तो दबंगों ने पत्नी को भी मारा और उसके साथ में बेटी को भी मार-मारकर लहूलुहान कर दिया। कोटेदार बाल-बाल बच गए। हमलावर बहुत ही अपराधिक किस्म के व्यक्ति बताए जा रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि हमलावर ऐसे ही कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Yogi Sarkar 2.0: राज्यपाल से मिले योगी आदित्यनाथ, पेश किया सरकार बनाने का दावा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज