उन्नाव: फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव पिपरासर निवासी अवधेश की पत्नी स्वाती (30) का शव गुरुवार को घर के कमरे की छत में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। खेत से लौटे परिजनों ने जब उसका शव फंदे से लटकते देखा तो …

उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव पिपरासर निवासी अवधेश की पत्नी स्वाती (30) का शव गुरुवार को घर के कमरे की छत में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। खेत से लौटे परिजनों ने जब उसका शव फंदे से लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को वजह बताया जा रहा है।

उसकी शादी को 5 वर्ष हो चुके हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका का मायका बिहार थाना क्षेत्र के महाराजपुर परसंडा में है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। बिहार थानाध्यक्ष राजबहादुर ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर नायब तहसीलदार ने भी परिजनों व आसपास के लोगों के बयान लिए है।

यह भी पढ़ें; उन्नाव: जिले के 878 टीबी मरीजों को अधिकारियों व संस्थाओं ने लिया गोद

संबंधित समाचार