जौनपुर: सपा MLC प्रत्याशी के हॉस्पिटल पहुंचा बुलडोजर, कहा- प्रशासन बुलडोजर से डराना चाहता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। सपा MLC प्रत्याशी डॉ मनोज यादव के हॉस्पिटल के सामने प्रशासन का बुलडोजर खड़ा होते ही हड़कंप मच गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला कि प्रशासन उन्हें बुलडोजर से डराना चाहता है, लेकिन वो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं नहीं डरेंगे। 22 मार्च को मछलीशहर कस्बा निवासी एक महिला ने …

जौनपुर। सपा MLC प्रत्याशी डॉ मनोज यादव के हॉस्पिटल के सामने प्रशासन का बुलडोजर खड़ा होते ही हड़कंप मच गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला कि प्रशासन उन्हें बुलडोजर से डराना चाहता है, लेकिन वो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं नहीं डरेंगे।

22 मार्च को मछलीशहर कस्बा निवासी एक महिला ने जिला प्रशासन को पत्र देकर आरोप लगाया था कि मछलीशहर स्थित उमाशंकर हॉस्पिटल के संचालक डॉ मनोज यादव द्वारा नाले पर बाउंड्री वाल बनवाकर कब्जा कर लिया गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मछलीशहर के उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह और अधिशाषी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौड़ को नाले की जमीन खाली करानें का निर्देश दिया।

बुधवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करनें के बाद हॉस्पिटल के संचालक डॉ मनोज यादव को नोटिस जारी करते हुए नाले की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी मछलीशहर द्वारा हल्का लेखपाल को नाले की भूमि चिन्हित करके अलग कराने का निर्देश दिया था। इन सबके बावजूद हॉस्पिटल संचालक और समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित किये गए MLC प्रत्याशी डॉ मनोज यादव द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया।

बताया जा रहा है कि इसी बीच गुरुवार को मछलीशहर नगर पंचायत की टीम भी जेसीबी लेकर नाले की सफाई के लिए पहुंची गई, लेकिन नाले पर अतिक्रमण होने की वजह से जेसीबी हॉस्पिटल के सामने खड़ी रही।

पढ़ें- बाइडेन ने यूक्रेन की और मदद का संकल्प किया, रूस को रासायनिक हथियारों के खिलाफ किया आगाह

संबंधित समाचार