Yogi Adityanath Oath Ceremony: ब्रजेश पाठक बनेगे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य को लेकर लिया गया यह फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में BJP की सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक अब दूसरे कार्यकाल में डिप्टी सीएम बनेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक ब्रजेश पाठक, राज्य में दूसरे डिप्टी सीएम होंगे। बसपा से बीजेपी में आए ब्रजेश पाठक ने पार्टी में ब्राह्मण चेहरा बने। साल 1989 में छात्र राजनीति से शुरुआत करने …

लखनऊ। यूपी में BJP की सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक अब दूसरे कार्यकाल में डिप्टी सीएम बनेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक ब्रजेश पाठक, राज्य में दूसरे डिप्टी सीएम होंगे।

बसपा से बीजेपी में आए ब्रजेश पाठक ने पार्टी में ब्राह्मण चेहरा बने। साल 1989 में छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले पाठक साल 1990 में लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रह चुके हैं।

केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे डिप्टी सीएम

10 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में ब्रजेश पाठक, राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। भाजपा के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण आज लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा।

ब्रजेश पाठक के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य राज्य के डिप्टी सीएम बनेंगे। केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी का ओबीसी चेहरा हैं। केशव प्रसाद मौर्य, यूपी में बीजेपी के पहले कार्यकाल की सरकार में भी डिप्टी सीएम थे।

पढ़ें-Aaditi Pohankar Photos: ग्लैमरस अंदाज में दिखीं ‘आश्रम’ की पम्मी पहलवान, हॉट पोज से जीता फैंस का दिल

संबंधित समाचार