बुलंदशहर: जिले में होगा शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण, लगाई गई LED वॉल
बुलंदशहर। योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाला है। आम जनता को लाइव दिखाने के लिए जिले में कलक्ट्रेट और भाजपा कार्यलय पर बड़ी-बड़ी एलईडी वॉल लगाई गई हैं। दोपहर दो बजे से कार्यक्रम के शुरूआत से लेकर खत्म होने तक यह …
बुलंदशहर। योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाला है। आम जनता को लाइव दिखाने के लिए जिले में कलक्ट्रेट और भाजपा कार्यलय पर बड़ी-बड़ी एलईडी वॉल लगाई गई हैं।
दोपहर दो बजे से कार्यक्रम के शुरूआत से लेकर खत्म होने तक यह कार्यक्रम पूरी तरह लाइव चलेगा। लोगों के बैठने के लिए 500 कुर्सियां भी लगाई गई है। खाने पीने की भी व्यवस्था रहेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि लाइव प्रसारण को कलक्ट्रेट में खुद जिलाधिकारी के साथ-सात कई बड़े अफसर भी देखेंगे।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लाइव देखने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया के नेतृत्व में एक हजार से ज्यादा भाजपा नेता और कार्यकर्ता कल रात को ही लखनऊ रवाना हो चुके हैं।
पढ़ें-दिल्ली के तीन नगर निगमों का एकीकरण संबंधी बिल लोकसभा में हुआ पेश, विपक्षी दलों ने बिल का किया विरोध
