मथुरा: पति और पांच मासूम बेटियों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, देवरों ने घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। जिले के नगला सकराया थानाक्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने देवरों के ऊपर पति और खुद पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन जैंत थानाक्षेत्र की पुलिस ने उसे धक्के मारकर भगा दिया, जिसके बाद बेघर होकर वो थाने के बाहर …

मथुरा। जिले के नगला सकराया थानाक्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने देवरों के ऊपर पति और खुद पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन जैंत थानाक्षेत्र की पुलिस ने उसे धक्के मारकर भगा दिया, जिसके बाद बेघर होकर वो थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गई है।

महिला अपने घायल पति व पांच मासूम बेटियों के साथ थाने के बाहर बैठी है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। वहीं जब इस बाबत सीओ प्रवीण मलिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर महिला को न्याय दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मजबूत विपक्ष के रूप में सड़क से सदन तक समाजवादी करेंगे संघर्ष: अरविंद सिंह ‘गोप’

 

 

 

संबंधित समाचार