बहराइच: प्रेम में बाधा बनने पर पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच। अंटहवा गांव निवासी युवक की हत्या उसकी पत्नी और जीजा ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर मिलकर की थी। गला दबाकर हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर दोदरा नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और जीजा को जेल भेज दिया …
बहराइच। अंटहवा गांव निवासी युवक की हत्या उसकी पत्नी और जीजा ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर मिलकर की थी। गला दबाकर हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर दोदरा नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और जीजा को जेल भेज दिया है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के अंटहवा गांव निवासी कलीम की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया था। 23 मार्च को कलीम का शव नाले में मिला था। जबकि कलीम 15 मार्च से गायब चल रहा था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव की अगुवाई में रूपईडीहा पुलिस ने जांच शुरू की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के सभी एंगल की जांच शुरू की गई, जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।
शबनम ने जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची
थानाध्यक्ष ने बताया कि कलीम की पत्नी शबनम का प्रेम प्रसंग कोतवाली नानपारा के आलापुरवा गांव निवासी जीजा कलाम पुत्र पुत्ती से चल रहा था। प्रेम प्रसंग में कलीम बाधा बन रहा था। ऐसे में शबनम ने जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सभी ने 15 मार्च को नाले के निकट कलीम को छह केन बीयर पिलाई। जब कलीम नशे में हो गया। तब पत्नी शबनम और कलीम ने मिलकर कलीम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त बाइक और अन्य सामान भी बरामद कर सीज कर दिया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, उप निरीक्षक राज नारायण त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल आरती वर्मा और अशोक पाल मौजूद रहे।
पढ़ें-बाइडेन अपने यूरोपीय दौर के अंतिम चरण में शुक्रवार को पहुंचेंगे पोलैंड
