अमेरिका ने रूसी समुद्री खाद्य पदार्थों पर 23 जून तक प्रतिबंध लगाने का दिया निर्देश
वाशिंगटन। अमेरिका ने 25 मार्च से 23 जून तक रूसी समुद्री खाद्य पदार्थ के आयात पर लागू प्रतिबंध की समय सीमा बढ़ा दी है। ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिका ने सामान्य लाइसेंस (जीएल) 17ए के निहित अधिकारों के तहत 25 मार्च से 23 जून, 2022 तक रूसी मादक पेय या गैर-औद्योगिक …
वाशिंगटन। अमेरिका ने 25 मार्च से 23 जून तक रूसी समुद्री खाद्य पदार्थ के आयात पर लागू प्रतिबंध की समय सीमा बढ़ा दी है। ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिका ने सामान्य लाइसेंस (जीएल) 17ए के निहित अधिकारों के तहत 25 मार्च से 23 जून, 2022 तक रूसी मादक पेय या गैर-औद्योगिक हीरे के आयात, और समुद्री खाद्य पदार्थ मछली, समुद्री भोजन के आयात पर प्रतिबंध को बढ़ाने की घोषणा की है।
इससे पहले मार्च में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में अपने विशेष अभियान पर रूस से समुद्री खाद्य पदार्थ, शराब और हीरे के अमेरिकी आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि अब खाद्य सामग्री से लेकर अन्य सामानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया।
