बाराबंकी: महिला मित्र के साथ मिलकर भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी। महिला मित्र की सहायता से भारतीय किसान यूनियन के नेता ने ही अपने सगे भाई की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार को देवा मेला ग्राउंड में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का खुलासा कर दिया। विवाद जमीन का था। पुलिस ने मृतक के आरोपी भाई और उसकी महिला मित्र …
बाराबंकी। महिला मित्र की सहायता से भारतीय किसान यूनियन के नेता ने ही अपने सगे भाई की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार को देवा मेला ग्राउंड में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का खुलासा कर दिया। विवाद जमीन का था। पुलिस ने मृतक के आरोपी भाई और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। महिला मित्र भी किसान यूनियन की नेत्री है।
23 मार्च के रात देवा थाना क्षेत्र के सरैया मजरे सलापुर निवासी वीरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वीरेंद्र यादव के दो भाई और हैं। वीरेंद्र यादव ने अपने और अपने भाई नरेंद्र यादव के नाम 33 बीघा पैतृक जमीन का बैनामा करा लिया था। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले की पैरवी वीरेंद्र यादव ही किया करते थे।यह बात उसके भाई सुनील यादव को नागवार गुजरी। जिसके चलते सुनील यादव ने अपनी महिला मित्र रेखा वर्मा के जरिए अपने भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिसके तहत रेखा वर्मा ने वीरेंद्र यादव को अपने प्रेम जाल में फंसाया।
घटना वाले दिन रेखा वर्मा वीरेंद्र यादव को देवा मेला ग्राउंड मिले आई। यहीं पर सुनील यादव ने उन्हें गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के मुताबिक इस मामले में वीरेंद्र यादव पुत्र रामचंद्र यादव उर्फ झगरू निवासी सलापुर तथा उसकी महिला मित्र नगर कोतवाली क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी निवासी रेखा वर्मा पत्नी पवन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें-अमेरिका ने रूसी समुद्री खाद्य पदार्थों पर 23 जून तक प्रतिबंध लगाने का दिया निर्देश
