अयोध्या: चार दिवसीय कृषि मेले का हुआ आगाज, जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
अयोध्या। किसानों को फसलों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मुहैया कराने के लिए नगर के स्काउट भवन में शुक्रवार को चार दिवसीय विराट कृषि मेले का आगाज हुआ। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन कर समूह बनाकर आधुनिक तकनीकों व वैज्ञानिक विधियों …
अयोध्या। किसानों को फसलों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मुहैया कराने के लिए नगर के स्काउट भवन में शुक्रवार को चार दिवसीय विराट कृषि मेले का आगाज हुआ। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन कर समूह बनाकर आधुनिक तकनीकों व वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से मार्केट में अधिक मांग वाली फसलों का उत्पादन करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य, बाल विकास पुष्टाहार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), गन्ना, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग आदि सहित विभिन्न गैर सरकारी खाद, बीज एवं कृषि संयंत्र उत्पादक कम्पनियों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। सम्बंधित विभागीय अधिकारियों व कंपनियों के प्रतिनिधियों को कम से कम लागत में अधिक व गुणवत्तापूर्ण फसलोत्पादन करने और कृषकों तक योजनाओं को पहुंचाने व संतुलित खाद की मात्रा के प्रयोग की जानकारी को पहुंचाने को कहा।
जिलाधिकारी ने गोष्ठी में उपस्थित प्रगतिशील कृषक भाइयों से अपनी-अपनी कृषि की उन्नत तकनीकी के बारे में अन्य कृषकों को भी जानकारी देने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने कृषि की नवाचार तकनीकियों को सीखने व उसका अपने खेतों में उत्पादन वृद्वि हेतु प्रयोग करने को कहा। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जनपद अयोध्या में खाद व बीज सम्बंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर निदान प्राप्त कर सकते है।
पढ़ें-हल्द्वानी: मेयर पर लगाया हार की खीझ उतारने का आरोप, युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला
