रायबरेली: ट्रांसफार्मर में लगी आग से मची अफरा-तफरी
रायबरेली। शुक्रवार की दोपहर शहर के नीलकंठ अस्पताल के पास लगे ट्रांसफार्मर ने अचानक आग गई । जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया । शहर के उक्त अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास बिजली विभाग का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है । इस ट्रांसफार्मर से आसपास के मुहल्ले को बिजली आपूर्ति …
रायबरेली। शुक्रवार की दोपहर शहर के नीलकंठ अस्पताल के पास लगे ट्रांसफार्मर ने अचानक आग गई । जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया । शहर के उक्त अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास बिजली विभाग का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है । इस ट्रांसफार्मर से आसपास के मुहल्ले को बिजली आपूर्ति की जाती है ।
शुक्रवार की दोपहर अचानक इस ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे वहां भगदड़ मच गई। ट्रांसफार्मर करीब आधा घंटा तक धू धू करके जलता रहा, किंतु जिम्मेदार विभाग का कोई व्यक्ति वहां नही पहुंचा और न ही आग को बुझाया गया। जिससे ट्रांसफार्मर का सारा उपकरण जलकर राख हो गया है । इस ट्रांसफार्मर के जलने से आसपास के मुहल्ले के करीब तीन सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है ।
