अयोध्या में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला: समाजसेवी बोलीं- शाम को 10 मिनट के लिए बुझाएं घर की लाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए अयोध्या के कई संगठन आगे आने लगे हैं। उधर, गोंडा के एक शख्स ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए नया घाट पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दे डाली है। शहर की समाजसेवी अर्चना तिवारी ने घटना पर शोक व क्षोभ स्वरूप जनपदवासियों से विरोध में …

अयोध्या। रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए अयोध्या के कई संगठन आगे आने लगे हैं। उधर, गोंडा के एक शख्स ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए नया घाट पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दे डाली है।

शहर की समाजसेवी अर्चना तिवारी ने घटना पर शोक व क्षोभ स्वरूप जनपदवासियों से विरोध में घरों की लाइट बंद रखने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग मासूम को न्याय दिलाना चाहते हैं तो शुक्रवार शाम 7 से 10 मिनट तक अपने घर की लाइटें बंद रखें। हमारे विरोध से एक मासूम को न्याय मिल जाए। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।

वहीं गोंडा बेलसर ब्लाक निवासी अजीत सिंह ने धमकी देते हुए कहा है कि पीड़ित मासूम बालिका को अगर इंसाफ न मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे। अजीत ने अयोध्या जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के शपथ लेने के 48 घंटे के अंदर आरोपियों व संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई ना करने पर अयोध्या के नया घाट सरयू तट पर आत्मदाह कर लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी अयोध्या विधायक वेद गुप्ता, जिलाधिकारी अयोध्या व एसएससी अयोध्या व कोतवाल अयोध्या की होगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कांग्रेसियों ने फूंका निगम प्रशासन का पुतला, कहा- बदले की नीति से काम कर रहे मेयर

संबंधित समाचार