अपना दल (एस) के कार्यवाहक अध्यक्ष इंजीनियर आशीष पटेल भी बने योगी सरकार में मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (एस) के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष पटेल ने शुक्रवार को योगी सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। चित्रकूट के हनुमानगंज क्षेत्र में 13 अगस्त 1979 को जन्मे इंजीनियर आशीष पटेल ने मई 2018 में विधान परिषद सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (एस) के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष पटेल ने शुक्रवार को योगी सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। चित्रकूट के हनुमानगंज क्षेत्र में 13 अगस्त 1979 को जन्मे इंजीनियर आशीष पटेल ने मई 2018 में विधान परिषद सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी।

इससे पहले प्रयागराज में जीआईसी से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होने गर्वनमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज झांसी से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। 27 सितंबर 2009 को उनका विवाह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली अनुप्रिया पटेल से हुआ जो अपना दल (एस) की अध्यक्ष होने के साथ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: खाकी से खादी तक का सफर तय करने वाले असीम अरुण बने मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार