शपथ लेने के बाद योगी सरकार 2.0 के कैबिनेट की पहली बैठक समाप्त, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब वो प्रदेश के नए मुखिया बन गए हैं। उनके इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बड़े नेता शामिल हुए। पूरा शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजधानी के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस बीच बड़ी खबर सामने आ …

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब वो प्रदेश के नए मुखिया बन गए हैं। उनके इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बड़े नेता शामिल हुए। पूरा शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजधानी के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली कैबिनेट मीटिंग समाप्त हो गई है। इसमें नवनिर्वाचिंत मंत्रीगण शामिल हुए।

वहीं दोबारा डिप्टी सीएम बनाए गए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार घोषणा पत्र में जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के यज्ञ को यूपी में भी जारी रखेंगे। वहीं बीजेपी के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को किसी भी कीमत पर कम नहीं होने दिया जाएघा। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें: रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, जोर-शोर से शुरू हुईं तैयारियां

संबंधित समाचार