बहराइच: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में राजधानी लखनऊ की रहने वाली एक महिला ने आज शुक्रवार देर शाम को घाघरा नदी में छलांग लगा दी। मछुआरों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने परिवार को सूचना देकर महिला को घर भेज दिया है। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी अनीता चौहान एक कंपनी में काम करती है। …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में राजधानी लखनऊ की रहने वाली एक महिला ने आज शुक्रवार देर शाम को घाघरा नदी में छलांग लगा दी। मछुआरों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने परिवार को सूचना देकर महिला को घर भेज दिया है। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी अनीता चौहान एक कंपनी में काम करती है। अनीता ने जरवल रोड पुलिस को बताया कि कंपनी के कथानुसार उसने कई लोगों से रुपये जमा करा लिए। साथ ही उसे भी वेतन नहीं मिल रहा है।

ऐसे में परिवार का खर्च चलाने में दिक्कत है। महिला इस समय अपने मायके बाराबंकी के राम नगर आई हुई थी। आर्थिक तंगी और लोगों की उलेहना से परेशान महिला ने शुक्रवार शाम को घाघरा नदी में छलांग लगा दी। तभी मछुआरा तिलकराम ने देख लिया। उसने दौड़ कर महिला को बचा लिया।

उप निरीक्षक सतेंद्र यादव, संतोष यादव, रंजय लाल सहनी, महिला आरक्षी शिवानी त्रिपाठी समेत अन्य ने मौके पर पहुंचकर महिला को चौकी पर लाया। पूछताछ के बाद महिला को परिवार के सुपुर्द कर दिया है। मालूम हो कि महिला पीएसएसएल नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में काम करती है। कई लोगों का रूपया जमा होने के बाद भी वापस नहीं हो रहा है। जिस पर उसने कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें:-झांसी: कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन ने झांसी मंडलायुक्त को सौंपा पत्र

संबंधित समाचार