उन्नाव: 25 हजार का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहा था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। आसीवन पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस को काफी दिनों से इस शातिर अपराधी की तलाश थी। मूल रूप जनपद व थाना कन्नौज के औदा पुरवा गांव निवासी विजय पुत्र पौनी कंजड शातिर किश्म का अपराधी है। वर्तमान में वह हरदोई जनपद के कस्बा …

उन्नाव। आसीवन पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस को काफी दिनों से इस शातिर अपराधी की तलाश थी। मूल रूप जनपद व थाना कन्नौज के औदा पुरवा गांव निवासी विजय पुत्र पौनी कंजड शातिर किश्म का अपराधी है।

वर्तमान में वह हरदोई जनपद के कस्बा व थाना सांडी में रह रहा है। विजय पर बांगरमऊ कोतवाली में 379/411 के दो मुकदमों के साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने उसके अपराधिक इतिहास को देखते हुए उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आसीवन थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने मुखबिर की सूचना पर उसे मुण्डा रोड पर स्थित चैधरीखेड़ा नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में गिरी, हादसे में 18 बच्चों समेत 2 शिक्षिकायें हुईं घायल

संबंधित समाचार