उन्नाव: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, गेहूं की साढ़े छह बीघा फसल जलकर हुई राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बाजीखेड़ा गांव में हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से भड़की आग से किसान की साढे छह बीघा फसल जलकर स्वाहा हो गयी। किसानों व दमकल जवानों के संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुक्रवार दोपहर बाजीखेड़ा गांव में खेतों से होकर गुजरी 11 …

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बाजीखेड़ा गांव में हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से भड़की आग से किसान की साढे छह बीघा फसल जलकर स्वाहा हो गयी। किसानों व दमकल जवानों के संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शुक्रवार दोपहर बाजीखेड़ा गांव में खेतों से होकर गुजरी 11 हजार लाइन में हुई स्पार्किंग की चिंगारी गेंहू की फसल में गिर गयी। देखते ही देखते आग से रौद्र रूप धारण कर लिया।

किसानों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू करते हुए दमकल को सूचना दी। संयुक्त प्रयासों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में ज्ञानेंद्र पटेल पुत्र स्व. हरि प्रसाद की 5 बीघा व बंशगोपाल पुत्र राम किशुन की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गयी।

यह भी पढ़ें: तीन बार के विधायक योगेंद्र उपाध्याय को मिली योगी कैबिनेट में जगह, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

संबंधित समाचार