लखनऊ: दोना-पत्तल व्यापारी के घर लूट करने वाला मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मड़ियांव के श्याम विहार कॉलोनी में दोना-पत्तल व्यापारी के घर फर्जी नगर निगम अधिकारी बनकर घर में घुस कर पिस्तौल की नोंक पर लूट करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चिनहट निवासी आरजू को बंधा रोड पर फैजुल्लागंज के पास से गिरफ्तार किया है। चिनहट थानांतर्गत मटियारी निवासी आरजू पर 15 हजार …

लखनऊ। मड़ियांव के श्याम विहार कॉलोनी में दोना-पत्तल व्यापारी के घर फर्जी नगर निगम अधिकारी बनकर घर में घुस कर पिस्तौल की नोंक पर लूट करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चिनहट निवासी आरजू को बंधा रोड पर फैजुल्लागंज के पास से गिरफ्तार किया है।

चिनहट थानांतर्गत मटियारी निवासी आरजू पर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसके पास से लूटा हुआ सामान और तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। वहीं आरजू की निशानदेही पर पुलिस ने ऋषि गुप्ता के पूर्व ड्राइवर गुडम्बा निवासी वैभव गुप्ता को मोहिबुल्लापुर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

एसीपी अलीगंज सैयद अली अब्बास ने बताया कि गत 12 मार्च को व्यापारी के घर में लूट हुई थी। 14 मार्च को मामले के अभियुक्त लखीमपुर-खीरी निवासी पंकज वर्मा को जानकीपुरम में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था। वहीं 15 मार्च को रोहन, विभोर कुमार और एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गुप्त सूचना पर क्राइम सेल के सहयोग से मुख्य आरोपी आरजू व ऋषि के पूर्व ड्राइवर वैभव को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरजू व वैभव ने ही बनाई थी लूट की रूपरेख

आरजू ने बताया कि उसने ही वैभव के साथ मिलकर ऋषि गुप्ता को लूटने की योजना बनाई थी। दरअसल वैभव ने नौकरी से हटाए जाने के बाद उसे बताया था कि ऋषि के घर में बहुत सारा पैसा है। इसके बाद दोनों ने मिलकर लूट की साजिश रची और पंकज समेत और साथियों को मिलाकर टीम बनाई। लूट के एक दिन पूर्व वैभव ने सभी को ऋषि का घर दिखाया था और घर के अंदर की स्थिति की जानकारी दी थी। वैभव और आरजू ने ही घर की रेकी भी की थी।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: गोकशी मामले के 7 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

संबंधित समाचार